शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी समेत 12 समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
दरअसल राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ द्रविड़ फौजी के कार्यकर्ता आज खिरनी बाग रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। ज्ञापन देते हुए प्राइवेट स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने धान खरीद केदो पर पानी की व्यवस्था सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की मांग की।