बहेड़ी तहसील सभागार में आज 17 जनवरी सुबह दस बजे से दिन में दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए माह के तीसरे शनिवार को आयोजित इस संपूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं।