रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक पर शुद्ध पेयजल के लिए तरसे लोग, स्थानीय और यात्रियों में रोष
रामगढ़ चौक तीन जिले को जोड़ने वाला व्यस्तम चौक में से है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं। प्रखंड मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर रामगढ़ चौक अवस्थित है लेकिन यह चौक आज भी सुविधाओं के लिए अधिकारीयों की ओर टकटकी लगाए है। जबकि यह चौक जमुई,शेखपुरा और लखीसराय जिला को जोड़ती है लेकिन यहां न तो पेय जल की व्यवस्था है न ही सार्वजनिक शौचालय।