चकाई: चकाई में सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई समारोहपूर्वक विदाई
Chakai, Jamui | Jan 31, 2024 प्रखंड के डढ़वा पंचायत अंतर्गत यूएमएस तारडीह में 17 साल तक सेवा देने के बाद बुधवार को शिक्षक दिगंबर झा सेवानिवृत्त हो गये। उनके सेवानिवृत्ति पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा समारोह पूर्वक उन्हें विदाई दी गयी। विदाई समारोह में शिक्षक काफी भावुक दिखे। समारोह का संचालन शिक्षक गुंजन कुमार दुबे ने किया।