सिवनी मालवा: सिवनी मालवा में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में दशहरा उत्सव का आयोजन, विजयदशमी पर 61 फीट के रावण का होगा दहन
सिवनी मालवा में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति इस कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कार्यक्रम संयोजक और विहिप प्रांत प्रमुख शिव राठौर ने गुरुवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विहिप कार्यालय में दशहरा उत्सव को लेकर बैठक हुई। पिछले 29 वर्षों से समिति दशहरा पर्व का आयोजन कर रही