मोहनलालगंज: भाजपा नेता संजीव शुक्ला ने दीपावली पर मंदिरों और मस्जिदों में जलाए दीप
दीपावली के अवसर पर भाजपा नेता संजीव शुक्ला ने रविवार को निगोहां कस्बे और आसपास के गांवों में 61 स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए। इन स्थानों में मंदिरों के साथ मस्जिदें भी शामिल थीं। उन्होंने इस मौके पर स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संजीव शुक्ला ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सौहार्द, खुशियों और समृद्धि का संदेश देना है।