बहराइच: चिचड़ी रोड पर दो बाइकों की टक्कर, हादसे में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर, 108 एम्बुलेंस सेवा ने बचाई जान
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पीपारा के पास के चिचड़ी रोड पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गई। हादसे में अंकुर निवासी कटरा बहादुरगंज सहित दो घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, फर्स्ट एड देकर जिला अस्पताल बहराइच भर्ती कराया। घायलों का इलाज चल रहा।