देेेवरिया: पंडित दीनदयाल पार्क स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दान पेटी और अलमारी से पैसे किए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Deoria, Deoria | Jul 18, 2025 देवरिया शहर में पंडित दीनदयाल पार्क स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार की भोर 4:30 बजे मंदिर के पुजारी हरिप्रकाश तिवारी जब मंदिर पर पहुंचे, तो गेट का ताला टूटा था ।अंदर सामान बिखरा था। दान पेटी और अलमारी को तोड़ा गया था। जहां हरिप्रकाश तिवारी के अनुसार दान पेटी में 3200 और ₹2400 अलमारी में रखे थे ।।जो चोर उठा ले गए । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।