देेेवरिया: बरियारपुर पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के प्रयास के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Deoria, Deoria | Jul 17, 2025 पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरियारपुर पुलिस ने बुधवार और गुरुवार की मध्य रात को गंभीर धाराओं में नामजद अभियुक्त रजबुद्दीन अंसारी पुत्र मकसुद्दीन को बुधवार और गुरुवार की मध्य रात को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी सूचना पुलिस ने गुरुवार शाम 4:00 बजे दी। आरोपी ने अपने ही गांव की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया था।