खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार उर्फ सीताराम महतो ने बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे अपने आवास पर दही चुरा का भोज किया। मकर संक्रांति के दिन हुए इस भोज में सैकड़ों लोगों ने दही चुरा का आनंद उठाया। भोज के बाद दर्जनों गरीब गुरबें लोगों के बीच उन्होंने कम्बल वितरण भी किया।