भरगामा: भरगामा में कलश शोभा यात्रा के साथ ठाकुरबाड़ी में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ
भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित दरबार टोला ठाकुरबाड़ी में राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया।