गोपालगंज: पथरा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई।