चूरू: गांव लालासर के खेत में हाई वोल्ट लाइन का फ्यूज बदलते युवक को लगा करंट, अस्पताल से किया जयपुर रेफर
Churu, Churu | Oct 17, 2024 चूरू के गांव लालासर के खेत में हाई वाॅल्ट लाइन का फ्यूज बदलते समय 25 वर्षीय युवक के करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वह उंचाई से भी गिर गया जिससे उसके सिर में भी गंभीर चोट आयी। परिजनों ने निजी वाहन से युवक को राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे जयपुर रैफर किया गया है।