बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र से दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मोंगरा बस्ती में आधी रात नाकाबपोश चोरों ने परिवार को बंधक बनाकर चोरी की।रात करीब 1 बजे, तीन नकाबपोश चोर दीवार फांदकर घर में घुसे। पहले बेटे-बहू के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया, फिर वृद्ध महिला सोना बाई अनंत के गले पर हंसिया अड़ा दी।