लातेहार: बुधवार शाम 5 बजे तेज हवा और बारिश से हेठपोचरा पंचायत के बारिडीह गांव में नौ घर क्षतिग्रस्त
बुधवार की शाम 5:00 बजे अचानक चली तेज हवा एवं बारिश से हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत बारिडीह ग्राम में नौ घर हुए क्षतिग्रस्त। साथ ही साथ गांव में मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत बन जल मीनार भी हुआ क्षतिग्रस्त। हुई आपदा को लेकर पीड़ित नौ लोगों ने लातेहार प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।