सीहोर। आज बुधवार दोपहर 2:00 विक्टोरिया कॉलेज बरखेड़ी, सीहोर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना था।