रायसिंहनगर: रायसिंहनगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल ने संभाला कार्यभार, बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दी शुभकामनाएं
रायसिंहनगर पालिका के नियुक्त पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल ने मंगलवार शाम 4:00 बजे के करीब कार्यभार ग्रहण किया इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल को शुभकामनाएं दी भ्रष्टाचार की जांच के दौरान मनीष कौशल को निलंबित किया गया था जांच में दोषी नहीं पाए जाने के बाद अब फिर से उन्हें पालिका अध्यक्ष नियुक्त किया गया