गोंडा: मलारी गांव में बिना परमिट के काटे गए हरे पेड़, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और लकड़ी को कब्जे में लिया
Gonda, Gonda | Feb 15, 2025 शनिवार शाम 3 बजे देहात कोतवाली थाना के सालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलारी में करीब आधा दर्जन नीम, आम और शीशम के हरे पेडों को कुछ लोगों द्वारा काट कर ट्रकटर ट्राली से ले जाते समय पुलिस ने दबोच लिया। बताते चलें कि मलारी के कंधयी पट्टी, दूधिया तालाब के समीप लगे करीब आधा दर्जन नीम, आम व शीशम के प्रतिबंधित हरे पेडों पर आरा चलाकर काट डाले गए।