सोहागपुर: ग्राम महुआ के पास ट्रैक्टर ने मजदूरों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, एक गंभीर घायल
सोहागपुर में महुआ गांव के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने मजदूरों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिपरिया निवासी महिला मजदूर छोटीबाई ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य महिला पायल डाकरिया उम्र 25 साल गंभीर रूप से घायल हुई। उसका जबड़ा फट गया और हाथ में फ्रैक्चर आया है। उसे पिपरिया सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल