Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
bameti.bihar
No video available
3
#मिलेट्स की खासियत ये है कि वे कम उपजाऊ भूमि में भी उगाए जा सकते हैं। इनकी अच्छी पैदावार के कारण शुष्क क्षेत्रों के किसानों के लिए ये अच्छा विकल्प है।ये अन्य अनाजों की तुलना में कम पानी और उर्वरकों से भी अच्छी पैदावार देती हैं। #Millet
36.3k views |
Bihar, India
| Apr 12, 2024
#मिलेट्स
#millet
MORE NEWS
Khizersarai में आज से शुरू होगा राशन कार्ड निर्माण कार्य,बीडीओ पूजा गहलौत ने दी जानकारी,जरूरी कागजातों के साथ निम्न स्थानों पर राशन कार्ड के लिए करें आवेदन
Khizirsarai, Gaya | Jul 15, 2026
हजारों की वसूली, लेकिन बैठने-पानी तक की व्यवस्था नहीं! नीमचक बथानी स्थायी निबंधन कार्यालय की बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान नीमचक बथानी (गया)। नीमचक बथानी स्थित स्थायी निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि रजिस्ट्री के नाम पर हजारों रुपये शुल्क लिए जाते हैं, लेकिन कार्यालय परिसर में आम नागरिकों के लिए न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग जमीन की खरीद-बिक्री संबंधी कार्यों के लिए इस कार्यालय में पहुंचते हैं। कई लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां या शेड नहीं होने के कारण उन्हें खुले में खड़े रहने या इधर-उधर बैठने को मजबूर होना पड़ता है। भीषण गर्मी के बीच पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, फिर भी बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी समझ से परे है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब रजिस्ट्री प्रक्रिया में सरकार को राजस्व प्राप्त होता है और लोग विभिन्न मदों में हजारों रुपये का भुगतान करते हैं, तो कार्यालय में कम-से-कम बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और प्रतीक्षालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। लोगों ने जिला प्रशासन और निबंधन विभाग से मांग की है कि नीमचक बथानी स्थायी निबंधन कार्यालय में जल्द से जल्द पर्याप्त कुर्सियों, प्रतीक्षालय, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेकर आम जनता को राहत देने की दिशा में कदम उठाता है।
Khizirsarai, Gaya | Jul 15, 2026
*गया में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की बड़ी सफलता* *914 घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, बिजली बिल में भारी राहत; लाभार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति जताया आभार* गया, 14 जुलाई 2026: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी "पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" गया जिले में तेजी से सफलता की नई इबारत लिख रही है। आम नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने तथा बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के अंतर्गत अब तक जिले के 914 आवासीय उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। इस योजना के माध्यम से जिले में न केवल नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्वच्छ भारत अभियान को भी नई गति मिल रही है। सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद अधिकांश लाभार्थियों के मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है तथा कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग नगण्य हो गया है। लाभार्थियों में उत्साह, सरकार के प्रति जताया आभार योजना का लाभ प्राप्त करने वाले सभी उपभोक्ताओं ने इस पहल को अत्यंत लाभकारी और जनहितकारी बताते हुए भारत सरकार तथा विद्युत विभाग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। लाभार्थियों का कहना है कि पहले जहां हर महीने बिजली बिल का अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था, वहीं अब सौर ऊर्जा के माध्यम से घर की अधिकांश बिजली आवश्यकता पूरी हो रही है। इससे परिवार की मासिक बचत में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार द्वारा स्वीकृत सब्सिडी (अनुदान) की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल एवं विश्वासपूर्ण बनी। समय पर सब्सिडी मिलने से आम लोगों में इस योजना के प्रति विश्वास और उत्साह लगातार बढ़ रहा है। *कार्यपालक अभियंता की अपील* *विद्युत विभाग, गया के कार्यपालक अभियंता ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि*— "पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना गया जिले के प्रत्येक परिवार के लिए एक सुनहरा अवसर है। सभी नागरिक इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कराएं और बिजली बिल के बोझ से स्थायी राहत प्राप्त करें। सरकार द्वारा दी जा रही आकर्षक सब्सिडी का लाभ लेकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें तथा स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल गया के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।" *योजना की प्रमुख विशेषताएँ* बिजली बिल में भारी बचत: घर पर ही सौर ऊर्जा उत्पादन होने से मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है। सरकारी सब्सिडी का लाभ: सोलर सिस्टम के सफल इंस्टॉलेशन एवं सक्रिय होने के बाद निर्धारित सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। पूर्ण पारदर्शिता: आवेदन से लेकर सब्सिडी प्राप्ति तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी है। 100 प्रतिशत उपभोक्ता संतुष्टि: योजना का लाभ लेने वाले परिवार अत्यंत संतुष्ट हैं और अन्य लोगों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण: स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण में कमी तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। ऋण सुविधा उपलब्ध: आवश्यकता होने पर सोलर प्लांट स्थापना के लिए आसान ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। *आवेदन कैसे करें* जिले के इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने निकटतम विद्युत कार्यालय से भी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता अथवा विद्युत विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। विद्युत विभाग ने गया जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Khizirsarai, Gaya | Jul 14, 2026
गया का दिग्घी तालाब बनेगा आकर्षण का केंद्र, निरीक्षण में पहुंचे डीएम दिग्घी तालाब में अब नहीं जाएगा नाले का पानी, डीएम ने बनाई कार्ययोजना सुबह-शाम टहलने वालों के लिए खुशखबरी, दिग्घी तालाब में बढ़ेंगी सुविधाएं NCAP फंड से संवरेगा दिग्घी तालाब, जल्द पूरा होगा सौंदर्यकरण कार्य दिग्घी तालाब के सौंदर्यकरण में तेजी, ब्रिज, लाइट और सफाई पर विशेष जोर
Khizirsarai, Gaya | Jul 14, 2026
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, बोले- बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन है बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है*
Khizirsarai, Gaya | Jul 13, 2026