बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में अनूपशहर रोड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 58 बी पर एक बेकाबू हुई ई रिक्शा ने टक्कर मारकर फाटक का बूम तोड़ दिया जिससे बूम दो हिस्सों मे बट गया। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। जब मालगाड़ी के गुजरने से पहले रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। ई रिक्शा चालक के खिलाफ बबराला थाने में हुई रिपोर्ट दर्ज।