खूंटी थाना क्षेत्र के रेवा और बिरहू गांवों के बीच एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक की पहचान रांची जिले के तमाड़ थाना अंतर्गत कुरकुटा गांव निवासी शंभु सिंह मुंडा के रूप में हुई है। यह जानकारी आज बुधवार को दोपहर 3:00 बजे दी गई।