कानपुर: महिला आयोग के सदस्य के बर्रा थाने निरीक्षण के प्रकरण ने लिया राजनीतिक रंग, सपा विधायक ने इसे बताया आपत्तिजनक
महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता के बर्रा थाने निरीक्षण के बाद उठे विवाद का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।सीसामऊ विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने गुरुवार 4 बजे जेसीपी द्वारा भेजी गई चिट्ठी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि पत्र की भाषा बिल्कुल अनुचित है। किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से बातचीत करने की एक मर्यादा होती है।