धौलपुर: धौलपुर में RTO कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक फरार, हाईवे पर खड़े किए ट्रक से लगा जाम
शहर के सागर पाड़ा स्थित आरटीओ चेक पोस्ट पर मार्च क्लोजिंग के चलते परिवहन विभाग द्वारा टैक्स वसूली और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने दो ट्रकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर जाकर ट्रक चालकों ने दोनों ट्रकों को हाईवे पर ही खड़ा कर दिया, जिससे