कोल: गोपी चांदपुर जीटी रोड़ पर कंटेनर पर फंदे पर संदिग्ध अवस्था मे लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 थाना अकराबाद इलाके के गोपी चांदपुर जीटी रोड पर एक कंटेनर पर संदिग्ध अवस्था में चालक का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक सुदीप कुमार मैनपुरी का रहने वाला था और कंटेनर लेकर अलीगढ़ आया था।