रामपुर: रज़ा लाइब्रेरी का दूसरा वार्षिकोत्सव 3 अक्टूबर 2025 को होगा, मुख्य अतिथि होंगी यूपी की राज्यपाल - डायरेक्टर रजा लाइब्रेरी
Rampur, Rampur | Oct 1, 2025 रामपुर में बनी रज़ा लाइब्रेरी का दूसरा वार्षिकोत्सव आगामी 3 अक्टूबर 2025 को होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होगी। रज़ा लाइब्रेरी के डायरेक्टर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है यहां कई कार्यक्रम होंगे और कई बड़ी महान शख्सियत यहां आएंगी।उन्होंने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी बुधवार की दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता करके दी है।