लाडपुरा: अवैध रूप से छावनी इलाके में दुर्लभ कछुए बेचते एक शख्स को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jun 26, 2025 वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से दुर्लभ प्रजाति के कछुए बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उप वन संरक्षक वन्य जीव अनुराग भटनागर ने गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि अवैध रूप से कछुए बेचते छावनी रामचंद्र पूरा में हनी अल्टरेशन फिश एक्वेरियम के मालिक शेख अब्दुल गफ्फार को गुप्त सूचना पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा गफ्फार के पास बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गय