जनपद के तंबौर रेउसा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया था जिला अस्पताल लाने पर इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई वहीं तीसरे का उपचार जारी है जिला अस्पताल में मृत होने के बाद शव को परिवार वाले अपने साथ लेकर चले गए।