नैनीताल में रविवार को छुट्टी मनाने पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर रौनक छाई रही। पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी भी खुश नजर आए। नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने शहर के स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटेनिकल गार्डन, वाटर फॉल, हनुमानगढ़ी व सरिता ताल का दीदार किया।