अभनपुर: अभनपुर नगरपालिका में करीब ₹4 करोड़ 28 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण
अभनपुर नगर पालिका में आज 31 मार्च को 4 करोड़ 28 लख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। जिसमें अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू शामिल हुए वहीं कार्यक्रम में खाली कुर्सियां और आम जनता की नहीं होने से विधायक काफी नाराज दिखाई दिए ।जिसके लिए उन्होंने अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों को तत्काल संज्ञान लेने को भी कहा।