नौगढ़: नौगढ़ में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में चतरा ने शानदार जीत दर्ज की
नौगढ़ के उदितपुर सुर्रा में रविवार दोपहर 01 बजे को राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। लल्लन सिंह यादव मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद छोटेलाल खरवार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में चतरा की टीम ने नर्मदापुर को 31-25 से पराजित किया। इस अवसर पर सांसद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया।