रायबरेली: आंटी निवासी युवक ने डीह पावर हाउस में तैनात संविदा कर्मी पर जबरन अवैध वसूली का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
सदर तहसील के,थाना डीह के गांव आंटी के रहने वाले, दिलीप कुमार ने,शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि डीह पावर हाउस के संविदा कर्मी,कुलदीप तिवारी द्वारा उससे अवैध वसूली की जा रही है।विरोध करने पर,गाली गलौज तथा मारने पीटने की धमकी दी गई,जिसको लेकर पीड़ित ने,एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।