पेशरार: नशे में बिगड़ा संतुलन, सड़क पर बिखरी जिंदगी: बगड़ू बाजार के पास बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
लोहरदगा। पेशरार रोड स्थित बगड़ू बाजार के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बमनडीहा निवासी कृष्णा उरांव के 32 वर्षीय पुत्र ओशित उरांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओशित उरांव बाइक से बाजार की ओर जा रहा