छतरपुर नगर: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत छतरपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
छतरपुर जिला अस्पताल में आज 17 सितंबर सुबह 10:30 बजे से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए महिलाओं के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत छतरपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया है। इस कैंप में लगभग 800 महिलाओं और बच्चियों को डॉक्टर द्वारा देखा गया है।