उज्जैन शहर: कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में समयावधि पत्रों की समीक्षा की
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह 10 बजे सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने जानकारी दी राज्य सरकार विकास, जनकल्याण और सुराज के लिए प्रतिबध्द है।