रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना परिसर में लगा जनता दरबार छह मामलों का हुआ निष्पादन
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना परिसर में शनिवार को एस आई नागेंद्र सिंह की देखरेख में अंचल अधिकारी निशांत कुमार द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले का निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल छह भूमि विवाद से जुड़े मामले लेकर फरियादी पहुंचे सभी मामलों में सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन किया गया।