भोगनीपुर: राम जानकी मंदिर भोगनीपुर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव, भंडारे का आयोजन किया गया
भोगनीपुर कस्बे के रामजानकी मंदिर में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जागरण पार्टी के कलाकारों ने राम भजन प्रस्तुत किए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।