फिरोज़ाबाद: विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने बम्बा चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की
मंगलवार दोपहर एक बजे करीब विश्व हिंदू परिषद और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी बम्बा चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार और उनकी हत्याओं के विरोध को लेकर नारेबाजी की। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया।