कवर्धा: जिले मे बिचौलियो और व्यपारियो की धान खपत रोकने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने कलेक्टर ने बुधवार को बैठक में दिए निर्देश
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बुधवार देर शाम खाद्य, उपपंजीयक, जिला विपणन और जिला सहकारी केन्द्रीय बैठक की संयुक्त बैठक लेकर आगामी 4 फरवरी तक होने वाले धान खरीदी की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले के ऐसे धान खरीदी केन्द्र जहां 1 फरवरी के लिए सर्वाधिक धान का टोकन जारी हुए है, ऐसे धान खरीदी केन्द्रों की गहनता से समीक्षा किया और हाई अलर्ट पर रहने निर्देश दिए।