खगड़िया: धड़क्का सिंह बासा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत, शव का पोस्टमार्टम कराया गया
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर चार धड़क्का सिंह बासा निवासी धर्मदेव सिंह के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबकर शनिवार को 12 बजे हो गई। परिजनों ने बताया कि बालक गांव में जेसीबी से बने पानी भरे गड्ढे में हम उम्र बालक के साथ स्नान करने के लिए गया था। इसी क्रम में वह वह गहरे पानी में चला गया।