खगड़िया: सन्हौली में धुलखेली का आयोजन, शाम को खेला गया रंग और गुलाल
खगड़िया शहर में शनिवार को होली मनाया गया। इस दौरान युवाओं ने जहां शनिवार की सुबह से लेकर दिन के तीन बजे तक धुलखेली खेला। वहीं दिन के तीन के बाद से ही रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। धुलखेली के दौरान युवाओं ने जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान फगुआ गीतों पर युवा खूब थिरकते भी नजर आ रहे थे।