महेश्वर: 15 देशों से आए मेहमानों ने देखी महेश्वर की ऐतिहासिक धरोहर
महेश्वर - मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 में भाग लेने के लिए 15 देश से पर्यटन प्रतिनिधियों का एक दल बुधवार दोपहर में महेश्वर पहुंचा। मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित नर्मदा रिट्रीट होटल में विदेशी पर्यटन प्रतिनिधियों का स्वागत होटल के मैनेजर गोविंद ईरोधा ने किया।