बुधनी की महूकला पंचायत के ग्राम ग्वाड़िया प्लाट की एक बस्ती, जहां करीब 700 से अधिक लोग निवास करते हैं, आज भी बुनियादी सुविधा जैसे सड़क से वंचित है। बस्ती तक न तो पक्का रास्ता है और न ही सुरक्षित पैदल मार्ग। हालात इतने बदतर हैं कि बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे कीचड़ में गिरकर पूरी तरह भीग जाते ह