आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार की दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । मिनी कंटेनर से 354 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है । जबकि अंतरराज्यीय गांजा तस्कर राजीव कुमार यादव पुत्र तिलक सिंह औरैया निवासी को गिरफ्तार किया गया । अवैध गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपए बताई गई ।