सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में शुक्रवार को चलाया गया मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में शुक्रवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ ने नागरिकों से आवश्यक फॉर्म भर कर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। अभियान के तहत सराय झाझन में बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची से संबंधित पूरी प्रक्रिया समझाई।