चास: पुपुनकी ओवरब्रिज के पास ट्रक में लगी आग
Chas, Bokaro | Feb 29, 2024 चास मुफस्सिल थाना के अंतर्गत पुपुनकी ओवरब्रिज के सामने धनबाद से बोकारो जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई ।ट्रक में कोयला लदा हुआ था ।गाड़ी का ड्राइवर और खलासी कूद कर अपनी जान बचाई ।तुरंत ही मौके पर चास मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची तथा फायर ब्रिगेड गाड़ी को बुलाया । तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी आईतथा आग को बुझाया गया।