खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित नयागांव सीढ़ी गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान शुक्रवार की दोपहर एक 70 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान सरोजनी देवी (लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नयागांव शिरोमणी टोला, जोरावरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी नित्यानंद राय की पत्नी थीं।