गुरुग्राम: गुरुग्राम में जोन-1 की विशेष बैठक, मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई
मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आज नगर निगम गुरुग्राम के जोन-1 क्षेत्र की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग सहित जोन-1 के सभी वार्ड पार्षद, वरिष्ठ अधिकारी और अभियंतागण उपस्थित रहे। बैठक में पार्षदों के आईडी कार्ड बनाने, कार्यालय स्थापित करने,साइन बोर्ड लगाने और स्टाफ की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई l