बेगूसराय: वट सावित्री पूजा को लेकर शनिचरा स्थान में उमड़ी सुहागिनों की भीड़
बट सावित्री पूजा को लेकर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे शनिचरा स्थान में सुहागन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान महिलाएं हाथ में पूजन सामग्री लिए बट वृक्ष की पूजा कर रही थी. इस संबंध में सुहागिन पूजा कुमारी ने बताया कि प्रतिवर्ष हम लोग विधि विधान के साथ बट सावित्री की पूजा करते हैं. पौराणिक कथाओं की माने तो बट सावित्री की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है.