अमरोहा: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवभक्ति की गूंज, ब्रजघाट से अमरोहा तक उमड़ा आस्था का सैलाब
Amroha, Amroha | Aug 4, 2025 सावन के अंतिम सोमवार की सुबह से ही शिवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस बार अमरोहा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन भी ब्रजघाट पर पहुंचीं और शिवभक्तों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने "हर हर महादेव" के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा में भाग लेने वाले